Homeहमर बिलासपुरमानसिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाएं बढ़ेंगी,जीवनदीप समिति की बैठक में कई...

मानसिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाएं बढ़ेंगी,जीवनदीप समिति की बैठक में कई अहम निर्णय…

बिलासपुर:- संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में जीवनदीप समिति की बैठक हुई। बैठक में मरीजों के हित में अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में 9.5 लाख रुपए के खर्च की स्वीकृति दी गई और मशीनों के संधारण, पैथोलेब उपकरण, रंगरोगन व मरम्मत कार्य कराने, वार्डों में बेड व मैट्रेस खरीदने सहित कई निर्णय लिए गए।अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे.पी. आर्या ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बताया गया कि रोजाना औसतन 110 ओपीडी और 4 आईपीडी होते हैं तथा 8 माह में 12 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। बैठक के बाद अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments