सबसे महंगी बिकने वाली सब्जियों में से एक सब्जी पुटू की आवक अब बाजारों में शुरू हो गई है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के बाद सई के जंगलों में जमीन से पुटू निकलते हैं। पेण्ड्रा के बाजार में इन दिनों पुटू की कीमत 500 रुपए पाव है। साल पुटू, पैरा पुटू, गोल पुटू की बिक्री बाजार में हो रही है, जिसमें साल पुटू जिसका आकार लंबा होता है इसकी मांग और कीमत ज्यादा होती है यही दो हजार रुपये किलो के भाव बिक रहा है।



पुट्ट का स्वाद नानवेज की तरह होने के कारण नानवेज के शौकीन लोग इसे बोनलेस मटन भी कहते हैं। पेण्ड्रा के बाजारों में इन दिनों एक खास सब्जी मिल रही है। छोटे जैसी दिखने वाली इस सब्जी को सबसे महंगी सब्जी कहा जाता है। इसकी कीमत नॉनवेज से भी ज्यादा है। जीपीएम जिला अपनी जैव विविधताओं के लिए जाना जाता – है। यहां के जंगलों में लघु वनोपज के साथ दुर्लभ पुटू और छतनी पाई जाती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। बादलों के गरज-चमक के कारण बारिश में पुटू जमीन से निकलती है। महंगी होने के बावजूद भी इसके टेस्ट के चलते लोगों में खरीदारी बनी हुई है।



शुरुआती कुछ दिनों तक कोमल और स्वादिष्ट पुटु मिलने से इस सब्जी की मांग ज्यादा होती है, क्योंकि कुछ दिनों के बाद पुटू की ऊपरी परत कड़ी हो जाने के कारण उसे पकने में देरी लगती है। इसलिए शुरुआती दिनों में यह सबसे महंगी सब्जी होती है। यह साल, बांस, सरई के जंगलों में पाई जाती है। अक्सर साल के पेड़ के नीचे भुरसूरी मिट्टी वाली जगहों पर पाई जाने वाली पुटु हल्की बारिश और बिजली के गड़गड़ाहट के बाद जमीन से हल्की निकली हुई नजर आती है।बता दें कि पुटू हाई प्रोटीन डाइट है। इसमें कार्बन, कार्ब, फास्फोरस तथा कैल्शिसम भी कुछ मात्रा में होते हैं, लेकिन मुख्य रूप से इसमें प्रोटीन पाया जाता है, माना जाता है कि यह बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए पौष्टिक एवं फायदेमंद है। महिलाओं की स्किन प्रॉब्लम, बालों की प्रॉब्लम इसे खाने से ठीक हो सकती हैं। पुटु किसी भी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं। इसका सही मात्रा में सेवन करने से बेहद गुणकारी तत्व शरीर को मिलते हैं। इसके ज्यादा सेवन से नुकसान हो सकता हालांकि, पुटु खाने के शौकीन लोगों को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि वो जंगल से लाए गए ताजे पुटू को ही खाएं क्योंकि बासी पुट्ट बहुत नुकसान दायक होता है।


