मानसून की बारिश में बिलासपुर नगर निगम व्यवस्था की पोल खुल गई। स्मार्ट सिटी के नाम पर बिलासपुर को व्यवस्थित करने और बारिश से पहले मेंटेनेंस के नाम पर नालियों की सफाई के दावे उस वक्त धरे के धरे रह गए जब कुछ देर की बारिश से ही बिलासपुर का कुदुदंड क्षेत्र जलमग्न हो गया। बिलासपुर के कुदुदंड के पास हमेशा की तरह इस वर्ष भी जल भराव की स्थिति देखी गई। सड़क पर कई कई फीट पानी भर गया। वाहन बारिश के पानी में डूब गए। लोगों के लिए आना-जाना मुश्किलों भरा बन गया। सामने पानी भर जाने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। निगम द्वारा बरसात के पहले कई योजनाएं चलाई गई। लेकिन यह सारी योजनाएं धरी की धरी नजर आ रही है।





