मामला बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पौड़ी का जहां के राशन दुकानों में हो रही जमकर गड़बड़ी, बांट की जगह गिट्टी पत्थर रखकर अनाज तौला जा रहा।

ग्रामीण क्षेत्र के राशन दुकानों में जमकर गड़बड़ी हो रही है। बांट की जगह गिट्टी पत्थर रखकर अनाज तौला जा रहा है, यह मामला बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पौड़ी का है, जी न्यूज़ की टीम जब वहां पड़ताल करने पहुंची तो पाया कि राशन को तौलने के लिए गिट्टी पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। वही भोले भाले ग्रामीण इससे अनजान है उनका कहना है कि अनाज तो मिल रहा है।

शिकायत करने पर यह भी नहीं मिलता, जब इसकी शिकायत खाद्य अधिकारी भदोरिया से की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और कार्यालय से भी नदारद मिले, ऐसे में इन ग्रामीणों के साथ न्याय कैसे होगा और सरकार की जो योजना है उसका लाभ कार्ड धारी को नहीं मिल पा रहा है, यह बंदरबाट लंबे समय से चल रहा है, शिकायत के बावजूद भी खाद्य विभाग का ध्यान ना देना राशन दुकान संचालक और अधिकारियों के बीच सांठगांठ की ओर इशारा कर रहा हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles