Homeहमर बिलासपुरमालगाड़ी से मवेशी टकराने के कारण मुंबई-हावड़ा मुख्य लाइन में ट्रेनों का...

मालगाड़ी से मवेशी टकराने के कारण मुंबई-हावड़ा मुख्य लाइन में ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप, काफी मशक्कत के बाद देर रात पहिए को पटरी पर वापस लाया गया।

मालगाड़ी से मवेशी टकराने के कारण मुंबई-हावड़ा मुख्य लाइन में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों में नियंत्रित किया गया। दोपहर को एक खाली मालगाड़ी बिलासपुर से जांजगीर होते हुए रायगढ़ एवं झारसुगुड़ा की ओर रवाना हुई थी।डाउन दिशा की लाइन नंबर तीन से गुजर रही थी, तभी एकाएक एक वैगन का पहिया पटरी से उतर गया। दरअसल मालगाड़ी से मवेशी टकरा गया था। स्पीड अधिक होने के कारण मवेशी फंस गया। इस घटना के चलते डाउन और मीडिल लाइन पर ट्रेन यातायात ठप हो गया। घटना के बाद लोको पायलट ने स्थानीय स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। आनन-फानन में रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर से संबंधित विभाग के अफसर और स्टाफ की टीम तत्काल रवाना हुई।

टीम को मौके पर पहुंचने में ही काफी समय लग गया। रात नौ बजे के बाद विभागीय अफसर एवं स्टाफ ने मौके पर पहुंचने के बाद सबसे पहले उतरे पहिए को पटरी पर चढ़ाने की जद्दोजहद की। देर रात तक मशक्कत जारी रही। हालांकि फिर जद्दोजहद के बाद मालगाड़ी के पहिये को पटरी पर वापस लाया गया। इस बीच ट्रेनों के पहिए भी थमे रहे और यात्री परेशान होते रहे। इस हादसे के बाद ट्रेनों की चाल बिगड़ गई। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों में नियंत्रित किया गया। इसके तहत मुंबई से हावड़ा जाने वाली मेल एवं समरसता एक्सप्रेस को चांपा स्टेशन में तो इससे पहले आजाद हिंद एक्सप्रेस को रोका गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments