17.5 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

मासूमों की खेल-खेल में मौत से जंग , तालाब में डूबे भाई-बहन, बहन की मौत, भाई ICU में भर्ती

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित बछेरा तालाब से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर वालों की लापरवाही के चलते दो मासूम भाई-बहन खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए और वहीं डूब गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की और तुरंत उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, विकास साहू रोज की तरह फेरी का काम करने बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटा अनोखा साहू और बेटी बबीता साहू मौजूद थे। पत्नी घरेलू कामों में व्यस्त थी,

इसी बीच दोनों बच्चे खेलते हुए तालाब की ओर निकल गए। इसी दौरान हादसा हो गया।स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया गया और तुरंत सिम्स ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बेटी बबीता साहू को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे अनोखा साहू की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में ज़िंदगी से जूझ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles