मासूम के साथ दुष्कर्म के विरोध में क्षेत्र के व्यापारियों ने रखा संस्थान बंद।

नाबालिग आरोपी के साथ उसके चाचा छोटू उर्फ शंकर यादव की गिरफ्तारी की है।

मासूम बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के मामले में अब सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत व्यापार करने वाले व्यापारी भी आक्रोश प्रकट कर रहे है। सभी व्यापारियों ने सिरगिट्टी क्षेत्र को शर्मसार कर देने वाली घटना की निंदा करते हुए मासूम बच्ची के प्रति संवेदना जाहिर की और शराब भट्टी के साथ व्यापारियों ने एक दिन के लिए दुकान बंद कर पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई।

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत एक मासूम बच्ची के साथ एक वहशी दरिंदे ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका मुँह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे प्रदेश सहित बिलासपुर जिले वासियों में आक्रोश देखा जा सकता है। खासकर सिरगिट्टी क्षेत्र को शर्मशार कर देने और दिल दहला देने वाली घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने भी बच्ची के प्रति संवेदना जाहिर कर मंगलवार को एक दिन के लिए अपना दुकान, कारोबार बंद रखा।सिरगिट्टी क्षेत्र में खास बात यह रही कि शासन प्रशासन को लाखों रुपये का राजस्व देने वाली शराब भट्टी को भी एक दिन के लिए बन्द रखा गया। इसी के साथ बन्नाक चौक में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी इकट्ठा होकर दुष्कर्मी और हत्यारे आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुबह से पूरे दिन यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए। थाना प्रभारी भारती मरकाम ने खुद माना कि घटना दुखद है, उन्होंने खुद घटना को लेकर संवेदना जाहिर की और कहा कि दोषियों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगी।

बहरहाल जिस तरह से मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गयी है; यह वाकई दुखद है। इसको लेकर पूरे शहरवासियों के साथ अलग अलग संगठनों की ओर से अपने-अपने स्तर पर प्रदर्शन कर हत्यारे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में शामिल नाबालिग आरोपी के साथ उसके चाचा छोटू उर्फ शंकर यादव की गिरफ्तारी की है। चर्चा है कि आरोपी पक्ष के द्वारा जितने भी अवैध तरीके से निर्माण किये गए है, उसकी पड़ताल की जा रही है, जल्द ही अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles