मिडिल ईस्ट तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, मंत्री बोले — देश में एलपीजी की कमी नहीं, लोग घबराकर न करें बुकिंग

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर देश में संशय की स्थिति बन गई है। हालांकि भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोलियम और गैस सिलेंडर की किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर में कई गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे साफ है कि लोग सिलेंडर को लेकर चिंतित हैं।इस मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल भारत में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध और तनाव की वजह से आपूर्ति व्यवस्था पर असर जरूर पड़ता है, लेकिन भारत सरकार ने स्थिति को नियंत्रित रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और अच्छे अंतरराष्ट्रीय संबंधों के चलते भारत को पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल मिल रहा है।मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से सिलेंडर लेने के लिए जल्दबाजी न करें। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण गैस सिलेंडर के दामों पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लगातार मंथन कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles