मिशन सिक्योर सिटी के तहत बिलासपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शनगुंडे-बदमाशों की सरेआम धरपकड़, कान पकड़कर उठक-बैठक से दिया कड़ा संदेश

मिशन सिक्योर सिटी को धरातल पर उतारने के लिए एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर जिले में गुंडे-बदमाशों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है। शहर से लेकर स्लम इलाकों तक शिकायतों के आधार पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में थाना प्रभारियों और पुलिस बल द्वारा सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत चौक-चौराहों पर लगने वाले जमावड़ों, गली-मोहल्लों और सुनसान क्षेत्रों में बैठकर नशाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऐसे तत्वों को मौके पर ही पकड़कर सरेआम कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई, जिससे क्षेत्र में कानून का भय साफ नजर आया।सीएसपी निमितेश सिंह परिहार को चुचुहियापारा, गणेश नगर और अन्नपूर्णा कॉलोनी में असामाजिक तत्वों द्वारा अड्डेबाजी और नशाखोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए सीएसपी ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के साथ पुलिस बल लेकर इलाके में दबिश दी और बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा गया।कार्रवाई के दौरान कुछ युवक भाग निकले, जबकि कई असामाजिक तत्व पुलिस के हत्थे चढ़े। सभी को गणेश नगर ओवरब्रिज के नीचे चौक पर सबक सिखाते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त समझाइश दी गई। आदतन गुंडे-बदमाशों के खिलाफ थानों में ले जाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि गुंडे-बदमाश और असामाजिक तत्व सुधर जाएं, वरना पुलिस सुधारने में देर नहीं करेगी। पुलिस की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और उम्मीद है कि बिलासपुर जल्द ही क्राइम-फ्री होकर मिशन सिक्योर सिटी का मजबूत उदाहरण बनेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles