Homeहमर बिलासपुरमुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुरा के मुख्यालय में देर रात तक तिरंगा...

मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुरा के मुख्यालय में देर रात तक तिरंगा नहीं निकालने की घटना आयी सामने।

एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है वही मुंगेली विकासखण्ड ग्राम पंचायत धरमपुरा का मुख्यालय जहां देर रात तक तिरंगा झंडा फहर रहा था। इस तिरंगा झंडा को सम्मान सहित उतार ले इसकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं दिखा। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आन बान शान से पूरे देश में तिरंगा झंडा फहराया गया।तिरंगा सप्ताह के तहत विविध प्रकार के आयोजन भी किये गए।जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई पर ग्राम पंचायत धरमपुरा में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा को सूर्यास्त के समय सम्मान सहित उतार लेने की भी फुर्सत नहीं थी। यहां झंडा रात्रि में पंचायत के मुख्यालय पर फ़हर रहा है। जबकि झंडा अधिनियम के तहत पर्याप्त रोशनी के बिना रात में झंडा फहराना निषेध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments