मुंगेली के घोरपुरा से रजपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित पुलिया के ढह जाने से आवागमन हुआ प्रभावित।

मुंगेली जिले के ग्राम घोरपुरा से रजपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित पुलिया ढह चुकी है टुकड़े-टुकड़े में यह पुलिया टूट टूटकर पानी के बहाव में बह रही है जिसकी वजह से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

सरकारी दावों के उलट मुंगेली में आवागमन की स्थिति बेहद दयनीय है। मुंगेली जिले के ग्राम घोरपुरा से रजपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित पुलिया ढह चुकी है। खासकर बारिश के दिनों में यहां ग्रामीणों को बड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है तो वही स्कूली बच्चे की पढ़ाई भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। पुल में पानी बहने की वजह से पिछले दिनों सायकल सहित एक स्कूली बच्चा इस पुलिया में गिर गया था जिसे ग्रामीणों की मदद की किसी तरह से बचाया गया.. यही डर की वजह से यहां के बच्चे पिछले एक हफ्ते से स्कूल नही जा पा रहे है.. ऐसा नही है कि विभागीय अधिकारी या जनप्रतिनिधियों को जानकारी नही है बल्कि जानकारी के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नही की गई जिसकी वजह से यहां बड़े हादसे हो सकते है। वही ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यहां आवागमन करते है और पुलिया टूट जाने की वजह से ग्रामीण यहां व्यवस्था के तहत खम्भे रखकर पुलिया को पार कर रहे है। अगर हालत ऐसी ही रहा तो इस बारिश पुल पूरी तरह से बह जाएगा।

अगर पुल पूरी तरह से बह गया तो फिर यह पूरा क्षेत्र जिले से कट जाएगा और बच्चों का स्कूल जाना भी शायद बंद हो जाए, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक उदासीनता बता रही है कि कम से कम इस सीजन में तो इसकी मरम्मत होने से रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles