मुंगेली थाना अंतर्गत ग्राम सांगवा कापा के निवासी मालिक राम को पुरानी रंजिश चलते डंडे से पीट-पीट कर शुभचंद यादव ने मौत के घाट उतारा।

मुंगेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संगवा कापा में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश पर दूसरे व्यक्ति को डंडे से पीट-पीटकर लहू लुहान कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिम्स लाया गया जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम संगवा काँपा में रहने वाले मृतक मालिक राम श्रीवास की पत्नी, नितेश भाई ने गांव के ही शुभचंद यादव के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके द्वारा ही उसके पति मालिक राम को डंडे से बुरी तरह से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा गया है।

इस घटना के बाद जब मृतक के परिवार वाले मृतक को घायल अवस्था में सिम्स अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे तो सिम्स के चिकित्सकों ने मालिक राम को मृत घोषित कर दिया। सिम्स चौकी पुलिस ने मृतक के परिवार वालों का बयान लेकर शव मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के बाद बॉडी अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया है, वही वैधानिक कार्यवाही के लिए डायरी मुंगेली थाना भेजी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles