मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल जीत हासिल कर 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है।

मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर आठ साल बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी हासिल की।

एमसीए अध्यक्ष अमोल काले और एपेक्स काउंसिल ने रणजी ट्रॉफी पुरस्कार राशि दोगुनी करने का फैसला किया है।

रिंकी भुई ने आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए 13 इनिंग्स में कुल 902 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 175 का रहा था।

रणजी ट्रॉफी फाइनल 2024 में तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे ने ऐतिहासिक पारी खेलकर रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई की किस्मत पक्की कर दी और रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर आठ साल बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी हासिल की।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) इस जीत से खुश है और उसने विजेता टीम के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी करने की घोषणा की है। एमसीए अध्यक्ष अमोल काले और एपेक्स काउंसिल ने रणजी ट्रॉफी पुरस्कार राशि दोगुनी करने का फैसला किया है। एमसीए विजेता मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम को ₹5 करोड़ की अतिरिक्त राशि का भुगतान करेगा। बयान में कहा गया है, ”यह एमसीए के लिए बहुत अच्छा साल रहा है क्योंकि एसोसिएशन ने 7 खिताब जीते हैं और हमने बीसीसीआई टूर्नामेंट में सभी आयु समूहों में नॉकआउट चरण में जगह बनाई है।” पिछले साल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रणजी ट्रॉफी चैंपियंस के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी थी। चूंकि एमसीए ने ₹5 करोड़ की अतिरिक्त राशि की घोषणा की है, इसलिए विजेता मुंबई टीम को पुरस्कार राशि के रूप में ₹10 करोड़ मिलेंगे।अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी जीतने वाले मुंबई के 26वें कप्तान हैं।

इस सीजन सबसे अधिक रन रिकी भुई के बल्ले से निकले. रिकी भुई ने इस सीजन 900 से भी अधिक रन बनाए. भुई ने आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए 13 इनिंग्स में कुल 902 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 175 का रहा था. औसत करीब 75 के आस पास का. इस सीजन भुई ने 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles