मुख्यमंत्री ने किया जांजगीर तहसील कार्यालय का उद्घाटन,कार्यों की समीक्षा की सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री पहुंचे रहे हर जिले मे

जांजगीर चाम्पा जिले में सुशासन तिहार के अंतिम चरण की शुरुआत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आकस्मिक निरीक्षण करने पहुचे,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वित्त मंत्री op चौधरी और सांसद कमलेश जांगड़े ने 4 करोड़ कि लागत से बने जांजगीर तहसील भवन का लोकार्पण किया और जिला पंचायत सभा कक्ष में जांजगीर कोरबा और सक्ति जिला में हुए शासकीय कार्यों की समीक्षा की, सुशासन तिहार के दूसरे चरण के शुरूआत में जांजगीर चाम्पा जिला पहुंचे विष्णु देव साय ने संवाद से समाधान कार्यक्रम की सफलता से खुशी जाहिर की,

प्रदेश में तीन चरणों में आयोजित सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जांजगीर चाम्पा जिला पहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति के करी गांव में शिविर में आकस्मिक निरीक्षण किया, और ग्रामीणों द्वारा पटवारी नहीं मिलने की शिकायत का निराकरण करते हुए सप्ताह में एक दिन गांव में पटवारी पहुंचने का आदेश दिया वही कोरबा जिला के प्रवास में भी लोगो से चर्चा की,विष्णु देव साय ने जांजगीर के जिला पंचायत सभा कक्ष ने चार घंटा तक सक्ति, कोरबा और जांजगीर के अधिकारियो कि समीक्षा बैठक लीं और राज्य और केंद्र सरकार की योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया,,

मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद मिडिया से चर्चा की और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन तिहार के रूप में लोगो कि समस्याओ का समाधान करने के लिए 3 चरण में कार्यक्रम कि शुरूआत की थी, जिसके पहले चरण में 40 लाख आवेदन आए थे और दूसरे चरण में अधिकारियो ने उनकी समस्याओ का निराकरण किया और तीसरे चरण में सरकार लोगो के बीच पहुचे कर अधिकारियो के दावे का सत्यापन ग्रामीणों के बीच पहुच कर कहीं है, तीसरे चरण के पहले दिन, सक्ति, कोरबा और जांजगीर जिला से शुरुआत की है, और अब पूरे प्रदेश में जाकर समीक्षा कि जाएगी,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व के कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पीएम आवास रोकने का आरोप लगाया और अब हर जरूरत मंद तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार कि योजना को पहुंचाने का दावा किया, उन्होंने कहा पीएम आवास में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई होंगी, उनुने कहा महतारी वंदन योजना का भी लाभ महिलाओ को दिया जा रहा है और छूटे हुए हित ग्राहियो को जल्दी ही योजना का लाभ दिया जायगा,, उन्होने सुशासन तिहार के अंतिम चरण की शुरुआत में मिले फीडबैक से खुशी जताई और डबल इंजन की सरकार से प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने का दावा किया,

जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय में आजादी से पहनें तहसील कार्यालय का संचालन हो रहा था लेकिन पुराने और जर्जर भवन के कारण तहसील कार्यालय का फिर से निर्माण कराना आवश्यक हो गया था,, और अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जांजगीर आगमन से जिले वासियो को 142 साल बाद चार करोड़ रूपये कि लागत से बने तहसील कार्यालय भवन कि सौगात मिली,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles