Homeहमर बिलासपुरमुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी ,एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ करेगा पूरे प्रदेश...

मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी ,एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ करेगा पूरे प्रदेश में जागरूकता…

रायपुर :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ को रवाना कर राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बैंक जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी से साझा न करें तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन साइबर ठगी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता जरूरी है।इस अभियान के तहत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ और कठपुतली नाटक के जरिए साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। एसबीआई ने प्रदेश के 29 साइबर ठगी हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां विशेष फोकस किया जाएगा। यह रथ 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक सभी 33 जिलों में पहुंचेगा। इस अवसर पर एसबीआई के डीजीएम राकेश सिन्हा, एजीएम दीपक कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नागरिक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments