Homeहमर बिलासपुरमुख्यमंत्री प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने चला रहे विभिन्न योजनाएं,कर रहे...

मुख्यमंत्री प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने चला रहे विभिन्न योजनाएं,कर रहे सार्थक प्रयास,महिलाओं को मिल रहा रोजगार

जिला मुख्यालय जांजगीर-चाम्पा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बलौदा विकासखंड में ग्राम महूदा (च) को शासकीय टसर विस्तार केन्द्र रेशम विभाग के द्वारा शासकीय टसर विस्तार केन्द्र महुवा अन्तर्गत 20 हेक्टयर वनभूमि में साजा, अर्जुना पौधरोपण कराया गया है। यह बाहुल्य क्षेत्र है। इसी ग्राम के स्व-उज्ज्वला,जय मड़वारानी महिला स्वयं सहायता समूह महुदा (च) हितग्राही टसर कीट पालन कर अपना स्थिति सुधार कर अच्छा आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।जिससे यहाँ के हितग्राहियों को अच्छा आमदनी तथा उत्पादन भी भारी मात्रा में होता है। ग्रामीणों के उत्थान एवं रोजगार मूलक कार्य हेतु रेशम उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया गया है।

जिससे जुडकर आज एक अच्छी जिन्दगी जी रहे है।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम महूदा के द्वारा स्व-उज्ज्वला,जय मड़वारानी महिला स्वयं सहायता समूह महुदा कोसा पालन कार्य किया जाता है। कुमारी प्रभा अनंत एवं राम भरोस ने बताया कि वर्तमान में कोसा उत्पादन कार्य में सतुष्ट है एवं गरीब परिस्थिति व पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपना सपना पूरा नहीं कर पाते थे छोटी-मोटी जरूरतों पर दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था, कृषि भूमि भी कम होने के कारण अनाज का भी उत्पादन ज्यादा नहीं हो पाता था। परन्तु रेशम विभाग से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबुत हो गई है खेती किसानी के अलावा अतिरिक्त आय अर्जित कर पाते हैं। स्व -उज्ज्वला,जय मड़वारानी महिला स्वयं सहायता समूह महुदा (च) वार्षिक आय लगभग 01लाख तक हो जाती है।

जिससे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला रहे तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही है। उन्होने बताया कि रेशम विभाग अधिकारी द्वारा रोजगार हेतु अथक प्रयास कर उन्नत किस्म के स्व.डिम्ब समूह प्रदाय करते है। ताकि हमारी आमदनी अधिक से अधिक हो तथा आर्थिक स्थिति पर सुधार हो सके और जिस प्रकार से विभाग की पहल से हमारे जैसे दूरवर्ती क्षेत्र में बसे लोगों तक शासन का योजना का लाभ पहुंचा रहे हैं निश्चित तौर पर आने वाले पीढ़ियों को रोजगार हेतु किसी अन्यत्र राज्य में पलायन नहीं करना पडे़गा। स्वरोजगार का माध्यम रेशम विभाग से बेहतर कोई नही होगा। जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम महुवा (च)के सभी स्व सहायता समूह के महिलाओ का कोसा कृमिपालक को अच्छी आमदनी हो सके इसके लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। इसके लिए अन्य राज्यों से अण्डे मंगाकर वितरण किया गया है। वर्तमान में इस पहल से जिले के सभी कृमिपालकों को अच्छी उन्नत कोसा बीज केंद्र है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments