मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण और शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह संभाग के 17 प्राचार्य व शिक्षकों का सम्मान

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण एवं शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को प्रार्थना सभा भवन में हुआ। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित 17 शिक्षकों को सत्र 2023 और 2024 के लिए उत्कृष्ठ प्राचार्य और व्याख्याता वर्ग में सम्मानित किया गया। जिले की मोपका हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अर्चना जोशी को उत्कृष्ठ प्राचार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त सुनील जैन, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य प्रफुल्ल शर्मा, संयुक्त संचालक आर. पी. आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रार्थना सभाभवन में आयोजित सम्मान समारोह में सत्रह शिक्षकों का सम्मान किया गया।इस मौके पर संयुक्त संचालक आर. पी. आदित्य ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा शिक्षकों का मूल्यांकन किया गया।

उसके बाद संभाग स्तर पर स्कूटनी कर अंतिम चयन हुआ। यह पुरस्कार सत्र 2023-24 के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में सभी शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शिक्षकों ने इस सम्मान को गर्व और प्रेरणा का स्त्रोत बताया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों के परिश्रम की पहचान है। इससे उन्हें और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए व पीएमश्री कन्या स्कूल सरकण्डा की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles