Homeहमर बिलासपुरमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण,सेमरताल में...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण,सेमरताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के करेली बड़ी गांव से बिलासपुर सहित प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। जिले के विकासखण्ड बिल्हा के सेमरताल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। यहां सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वर्चुअली सुना। जिले में सेमरताल, लगरा, लखराम एवं सागर में बन चुके महतारी सदन का भी लोकार्पण हुआ।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को प्रदेश की माता और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को महिला केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों में महिला स्व सहायता समूह को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सेमरताल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह पहल गांव की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति के संकल्प को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना प्रशंसनीय है। इससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगी बल्कि समाज में उनकी भागीदारी और नेतृत्व भी सुदृढ़ होगा। जिले में 19 महतारी सदन स्वीकृत किये गये है, जिनमें से 4 महतारी सदन पूर्ण कर लिए गए है। महतारी सदन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय भी तैयार किया जा रहा है। यह महतारी सदन महिलाओं के आजीविका केंद्र के रूप में विकसित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments