
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने शनिवार को रायपुर जिला एवं परिवार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनके सुझाव सुने और न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


