Homeहमर बिलासपुरमेमू ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा गंभीर रूप से घायल एएलपी रश्मि...

मेमू ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा गंभीर रूप से घायल एएलपी रश्मि राज का बयान दर्ज

गेवरा–बिलासपुर मेमू हादसे की जांच में अब एक अहम जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है, जिसमें उन्होंने दुर्घटना से ठीक पहले की चौंकाने वाली परिस्थिति बताई है। जांच अधिकारी इस बयान को हादसे की बड़ी कड़ी मान रहे हैं। नवंबर के भीषण रेल हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेमू ट्रेन लालखदान में खड़ी मालगाड़ी की ब्रेकयान से टकरा गई थी, जिससे इंजन वैगन पर चढ़ गया।हादसे में लोको पायलट विद्यासागर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एएलपी रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हुईं। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण पहले बयान दर्ज नहीं हो पाया था, लेकिन दुर्घटना के 10 दिन बाद संरक्षा अधिकारियों ने अस्पताल में उनसे पूछताछ की।सूत्रों के अनुसार रश्मि राज ने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले एडवांस सिग्नल सिंगल येलो था।आगे के सिग्नल को लेकर लोको मास्टर ने कहा था सिग्नल ओके है।तभी लोको कैब का सनलाइट पर्दा अचानक गिर गया और उसे हटाने के दौरान सामने खड़ी मालगाड़ी दिखी, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।एएलपी ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन कम दूरी होने के चलते टक्कर टालना संभव नहीं रहा। जांच अधिकारियों ने सिग्नल, गति, दृश्यता और कैब की स्थिति को लेकर कई सवाल पूछे, जिनके जवाब रश्मि राज ने क्रमवार दिए। इधर विभाग ने एएलपी रश्मि राज को निलंबित कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। रश्मि राज का बयान तकनीकी त्रुटि, सिग्नलिंग और मानवीय चूक से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रोशनी डालता है। अधिकारी मान रहे हैं कि यह बयान मामले में कई बड़े खुलासों की दिशा तय करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments