मोटरसाइकिल की डिक्की से 2.5 लाख की चोरी करने वाला आरोपी चांपा से गिरफ्तार,तोरवा पुलिस ने 1.90 लाख किया बरामद, आरोपी ने जुए और खर्च में उड़ाए हजारों रुपए…

बिलासपुर :- तोरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी सुंदरलाल धीवर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा गांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी महावीर साहू 23 अगस्त को ढाई लाख रुपए लेकर व्यापार विहार सामान खरीदने आया था।रास्ते में उसने आरोपी को 1000 रुपए लौटाए और भीड़ का फायदा उठाकर सुंदरलाल ने उसकी डिक्की से 2.5 लाख रुपए उड़ा दिए। मामले में बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।पूछताछ में आरोपी ने चोरी की रकम में से 90,500 रुपए घर पर छिपाने, एक लाख रुपए उधारी चुकाने, 40 हजार जुए में हारने और 19,500 रुपए खर्च कर देने की बात कबूल की। पुलिस ने कुल 1,90,500 रुपए बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles