बिलासपुर वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत; मौसम बदली से शहर के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट।

दोणिका के असर से बिलासपुर का मौसम बदल चुका है। आसमान में चारों ओर बादलों का घेरा है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। वातावरण में नमी महसूस हुई। ठंडी हवाएं भी चली। दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी आंधी संग हल्की वर्षा संभावित है। मौसम का मिजाज बदलने के बाद पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है। आमजन को भी गर्मी से काफी राहत मिली है। स्कूली बच्चों के चेहरे पर भी खुशियां लौट आई हैं।

आसमान में काले बादलों के आते ही वातावरण में गर्मी का असर कम हो गया है। एक दिन पहले रविवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं सोमवार को 30.4 डिग्री पर आ गया। जबकि रात में स्थिति एकदम उलट रही। पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी दिन में नमी तो रात में गर्मी का अहसास हुआ। बहरहाल जो भी लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। बदली की वजह से दिनभर शहर में चहल-पहल बनी रही। दोपहर को धूप के कारण सड़के जहां खाली हो जाती थीं, सोमवार को भीड़ नजर आईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles