Homeहमर बिलासपुरमौसम में आया बदलाव,सिम्स में बढ़ने लगे मरीज 'आभा एप' बना सहारा,...

मौसम में आया बदलाव,सिम्स में बढ़ने लगे मरीज ‘आभा एप’ बना सहारा, डिजिटल रजिस्ट्रेशन से मरीजों को राहत

बिलासपुर में मौसम के अचानक बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिख रहा है। बीते दो दिनों से ठंडी हवाएं और हल्की बारिश होने के चलते सर्दी-खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सोमवार को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में भारी भीड़ उमड़ी, जहां 1640 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि कुल मरीजों की संख्या 1800 से भी अधिक रही। इनमें से 135 मरीजों को गंभीर स्थिति के चलते भर्ती करना पड़ा।भीड़ से निपटने के लिए ‘आभा एप’ से डिजिटल रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई, जिससे मरीजों को पंजीकरण से लेकर रिपोर्ट प्राप्त करने तक में सुविधा हुई और समय की भी बचत हुई। सिम्स कर्मचारियों के अनुसार, बीते चार महीनों में पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही, जहां मरीज घंटों कतार में खड़े रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments