Homeहमर बिलासपुरयंग साइंटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में छत्तीसगढ़ के बच्चों का चयन,...

यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में छत्तीसगढ़ के बच्चों का चयन, अभिभावक को दी शुभकामनाएं।

यंग साइंटिस्ट इंडिया के आयोजन में पूरे भारत के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 28 राज्यों से 1800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें से ग्रांड फिनाले के लिए कुल 103 छात्र- छात्राए चयनित हुये थे। जिसमें डी ए वी विद्यालय जांता के 22 मॉडल के साथ 25 बच्चों का चयन हुआ था, जिसमे 8 छात्र चेन्नई राजभवन के ग्रैंड फ़िनाले में आयोजित यंग साइंटिस्ट इंडिया बाल वैज्ञानिक से सम्मानित हुए है, साथ ही गरियाबंद की एक बेटी साक्षी जायसवाल जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका गरियाबंद की छात्रा बाल वैज्ञानिक बन कर सम्मानित हो चुकी है। साथ ही साक्षी जायसवाल डी ए वी विद्यालय जांता के ही प्राचार्य की सुपुत्री हैं। इन सभी बच्चों के उपलब्धि से छत्तीसगढ़ राज्य गौरांवित हुई हैं। डी ए वी बेमेतरा के प्राचार्य पी एल जायसवाल ने इस उपलब्धि हेतु सभी बच्चों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments