पदभार संभालते ही सड़क पर उतरे यातायात डीएसपी नीरज चंद्राकर, कहा नए अंदाज में दिखेगी कार्यशैली

पार्किंग व्यवस्था, शहर यातायात प्रबंधन, वीआईपी व्यवस्था, शहर में पेट्रोलिंग सहित यातायात व्यवस्था में सुधार करने अन्य महत्वपूर्ण और अहम विषय पर चर्चा

यातायात कार्यालय में ट्रेफिक एएसपी के रूप में पदभार ग्रहण करते ही एएसपी नीरज चंद्राकर एक्शन मोड पर नजर आये। दरअसल चार्ज लेते ही नीरज चंद्राकर ट्रेफिक डीएसपी संजय कुमार साहू सहित अन्य स्टाफ के साथ शहर का भ्रमण कर ट्रेफिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उसके बाद एएसपी ने बिलासागुड़ी में ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी से कहा कि शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था हर हाल में सुधारना है। क्योंकि भ्रमण के दौरान उन्होंने खुद देखा कि शहर की ट्रेफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

एएसपी ने पार्किंग व्यवस्था, शहर यातायात प्रबंधन, वीआईपी व्यवस्था, शहर में पेट्रोलिंग सहित यातायात व्यवस्था में सुधार करने अन्य महत्वपूर्ण और अहम विषय पर अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। अंत मे ट्रेफिक एएसपी नीरज चंद्राकर ने स्पष्ट कहा कि पहले कैसे काम हुआ क्या हुआ इससे मुझे कोई मतलब नही। लेकिन भविष्य में क्या करना है मैंने जैसा निर्देश जारी किया है उसके अनुरूप ही अनुशासित तरीके से समय का पाबन्द होकर और आम जनता से अच्छा व्यवहार बनाकर ही कार्य करना है ये सभी अधिकारी और कर्मचारी अच्छे से समझ ले अन्यथा जिम्मेदारों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles