Homeहमर बिलासपुरयातायात नियम का पालन करने वाले चालकों को अब बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस...

यातायात नियम का पालन करने वाले चालकों को अब बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस करेगी “पब्लिक पार्टिसिपेशन अवॉर्ड” से सम्मानित।

यातायात नियमो का पालन करने वालो का ट्रैफ़िक पुलिस PPP यानि पुलिस पब्लिक पार्टिसीपेशन अवार्ड से सम्मानित करेंगी. पुलिस का मानना है की जब यातायात नियम तोड़ने वालो से जुर्माना वसूला जा सकता है, तो ट्रैफ़िक नायमो का पालन करनें वालो का सम्मान भी किया जाना चाहिए।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों का अब यातायात पुलिस सम्मान करेगी. जिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैफिक पुलिस यातायात का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखती है, ठीक इसी तरह पुलिस अब यातायात नियमों का पालन करने वालों पर भी नजर रखेगी. और उनका PPP यानी पुलिस पब्लिक पार्टिसिपेशन अवार्ड से सम्मान करेगी. दरअसल देखा गया है कि जिले में रोजाना 50 से 60 हजार लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, पुलिस महज 400 लोगों को ही ट्रैक कर पाती है. यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर का कहना है कि, चालान काटना उनका उद्देश्य नहीं है लेकिन यातायात नियमों का पालन सभी करें यह उनका लक्ष्य है।

यातायात पुलिस ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियो के साथ मिलकर और भी प्रमुख स्थानों का सर्वे किया है, जहाँ CCTV कैमरा लगाया जाना है. जल्द ही शहर के प्रमुख मार्ग CCTV कैमरे से लैस होंगे. सभी से यातायात नियमो का पालन करने कहा गया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments