यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई2391 वाहन चालकों पर सख्त कदम दोहराने वाले नियम उल्लंघनकर्ताओं के 7450 चालान

सड़क सुरक्षा और अनुशासन को सख्ती से लागू करने यातायात पुलिस बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। 1 जनवरी से 30 सितंबर 2025 तक दो या दो से अधिक बार नियम तोड़ने वाले 2391 वाहन चालकों के खिलाफ 7450 चालान जारी किए गए हैं। अब इन मामलों की समीक्षा के बाद लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में की गई है।आईटीएमएस, इंटरसेप्टर और 500 से अधिक कैमरों की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात पुलिस ने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों पर अब दोगुना जुर्माना लगाया जा रहा है।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऑनलाइन चालानी कार्रवाई से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि शहर में सुरक्षित, सुगम और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles