यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, दस्तासत्य चौक से भारतीय नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम द्वारा शहर में यातायात को बाधित करने वाले ठेले-खोमचे और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम मगरपारा, तालापारा, भारतीय नगर चौक और महाराणा प्रताप क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत मौके पर पहुंची। दस्तासत्य चौक से लेकर भारतीय नगर चौक तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बनाए गए कई अवैध निर्माणों को तोड़ा गया, जिससे लंबे समय से यातायात में आ रही बाधा दूर हो सके।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण न केवल वाहन चालकों को परेशानी होती थी, बल्कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी गई कि भविष्य में इस तरह से सड़क, फुटपाथ और नालियों पर कब्जा न करें।नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles