Homeहमर बिलासपुरयातायात में बाधा बन रहे ठेले, गुमटी वालों और अवैध निर्माण करने...

यातायात में बाधा बन रहे ठेले, गुमटी वालों और अवैध निर्माण करने वालों पर निगम ने की कार्यवाही।

यातायात में बाधा बन रहे ठेले, गुमटी वालों और अवैध निर्माण करने वालों पर निगम ने गुरुवार को कार्यवाही की। मगरपारा चौक के पास सड़क किनारे चाय नाश्ता सहित दर्जनों ठेले,गुमटी लग गए हैं, जिससे यहां आए दिन यातायात जाम की समस्या होती है। दुकान में आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं, पार्किंग सुविधा नहीं होने से आए दिन जाम में लोग फस रहे हैं। इसकी शिकायत पर निगम ने गुमटी वालों को खदेड़ते हुए उनके ठेले गुमटी जब्त तक कर लिया है।

वही चौक के पास अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया जा रहा था जिस पर भी निगम ने तोडू कार्यवाही की, बताया जा रहा आयुक्त के निर्देश पर की गई कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। शहर वासियो की मांग है कि शहर के कई चौक चौराहे हैं जहां भी फल ठेले वालों का कब्जा है जिसके चलते आए दिन ट्रैफिक जाम होती है जिसमें शनिचरी बाजार बृहस्पति बाजार बुधवारी बाजार गांधी चौक है इस पर भी निगम को लगातार कार्यवाही करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments