यातायात सुरक्षा की अवहेलना: व्यापार विहार की सड़कों पर गाड़ियां खरीदी बिक्री की लगी लंबी लाइने, यातायात बाधित।

यातायात सुरक्षा की अवहेलना करते हुए व्यापार विहार की सड़कों पर गाड़ियां खरीदी बिक्री की लाइने लगी हुई है। शहर का मुख्य मार्ग व्यापार विहार पर गाड़ियों की लाइन लगी हुई है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। हाल ही में कलेक्टर ने आदेश दिया था कि इस पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। लेकिन व्यापारियों में शायद कलेक्टर और निगम का भी खौफ नहीं है। उसके बाद भी व्यापार विहार की रोड में लाइन से गाड़ियां पीली पट्टी से बाहर खड़ी नजर आ रही है।

शहर के मुख्य मार्ग होने की वजह से बड़ी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन लगातार इन सड़कों पर लगा रहता है और उस बीच गाड़ियों की खरीदी बिक्री के लिए रोड पर ही गाड़ी खड़े कर देने की वजह से यातायात में बाधा आती है। मजे की बात तो यह है कि आदेश देने के बाद भी इसे कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि निगम और यातायात पुलिस इस पर कब कार्यवाही करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles