20.7 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

यादव समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी में निकली भव्य शोभायात्रा ,शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत एक पेड़ मां के नाम सहित जीवंत झांकी रही विशेष…

बिलासपुर– शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्र से यादव समाज के लोग पहुंचे जिन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई दी भादो कृष्ण अष्टमी को हर साल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है इस दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहती है और देशभर में इस दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव को भक्त उनके पूजा अर्चना और आशीर्वाद प्राप्त कर मनाते हैं इसी कड़ी में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई या शोभायात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण से शुरू होकर सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार,सदर बाजार सिम्स चौक देवकीनंदन चौक पोस्ट ऑफिस बृहस्पति बाजार होते हुए लखीराम ऑडिटोरियम पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्य शामिल हुए तो वहीं शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ इस बार शोभायात्रा में एक पेड़ मां के नाम की झांकी के साथ-साथ जीवंत झांकी को प्रदर्शित किया गया था जय यादव जय माधव के नारों के बीच या शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी अनेकता में एकता का संदेश सभी के बीच देती चली गई शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और उनका स्वागत किया कंपनी गार्डन के पास कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी इस अवसर पर विधायकों ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश में खुशी की कामना भी की।शोभायात्रा में शामिल यादव समाज के सदस्यों ने शोभायात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार सभी यादव समाज के द्वारा संयुक्त रूप से यह शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है और यही संदेश देने की कोशिश हो रही है कि नशे से दूर रहे और दूध का सेवन करें ताकि पौष्टिकता के साथ स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सके।शोभायात्रा जिन जिन क्षेत्रों से गुजरी यादव समाज में उत्साह और उमंग का संपूर्ण संग्रह नजर आया इस दौरान समाज प्रमुख के द्वारा शोभायात्रा में प्रस्तुत की गई झांकी कई संदेश शहर वासियों को दे रही थी शोभायात्रा के बाद लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें यादव समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles