Homeहमर बिलासपुरयुक्तियुक्तकरण से शिक्षा में होगा सुधार कलेक्टर संजय अग्रवाल, प्रेस वार्ता में...

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में होगा सुधार कलेक्टर संजय अग्रवाल, प्रेस वार्ता में बताया अब नहीं रहेगा कोई स्कूल बिना शिक्षक

जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने के उद्देश्य से युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में प्रेस वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की उचित तैनाती करना है, जिससे कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन न रहे। कलेक्टर ने बताया कि अब जिले में एक भी स्कूल ऐसा नहीं है, जहां शिक्षक न हों या केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हो। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा और छात्रों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था प्राप्त होगी। उन्होंने इसे शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया। प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त संचालक शिक्षा आर.एन. आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युक्तियुक्तकरण से जुड़ी शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की गई है, और इसका लाभ सीधे छात्रों को मिलेगा। इसके साथ ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई शिक्षक द्वारा युक्ति युक्त करण का विरोध करें न्यायालय पहुंचते हैं तो प्रशासन इस के लिए भी तैयार है और प्रशासनिक स्तर पर इसकी देखरेख की जाएगी युक्ति युक्त करण से ऐसे कई स्कूल जहां पर शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षक पहुंच पाएंगे और ऐसे कई स्कूल जहां पर अधिक संख्या में शिक्षक है वह इस प्रक्रिया से दूसरे स्कूल में जाएंगे ताकि किसी भी हालत में बच्चों की शिक्षा में रुकावट ना हो सरकार ने यह पहल बच्चों की शिक्षा को मध्य नजर रखते हुए किया है कई शिक्षक इसका विरोध भी कर रहे हैं जिसकी जांच कर उन्हें जवाब भी दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments