युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान” – मिडिल ईस्ट तनाव पर CM साय का बयान, असम में फिर बनेगी भाजपा सरकार – चुनाव पर CM साय का दावा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और युद्धविराम को लेकर स्पष्ट कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान जैसे देशों के बीच तनाव हो या अन्य अंतरराष्ट्रीय विवाद—हर हाल में संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता है। युद्ध से केवल नुकसान होता है और इससे किसी का भला नहीं होता।मुख्यमंत्री गुरुवार को बिलासपुर जिले के परसदा स्थित निवास पर धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार के लिए अमूल्य धरोहर है और उनका सरल व स्नेहमयी व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा।मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने असम और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विश्वास जताया कि असम में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। उनके इस बयान को आगामी चुनावी रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles