युवती को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सागर दरियानि गिरफ्तार।

युवती को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को सिविल लाइन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्याययिक रिमांड पर भेज दिया है। 27 अप्रैल को थाना सिविल लाइन अंतर्गत रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि सिंधी कालोनी निवासी सागर दरियानि से उसकी पुरानी जान पहचान है। पीड़िता को लेकर आरोपी सागर का हमेशा से ही गलत नियत रहता था। आरोपी के द्वारा बीते 27 अप्रेल को पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था।

पुलिस शिकायत के बाद आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सागर को सिंधी कालोनी में देखा गया है। पुलिस ने मौके से टीम भेजकर आरोपी को उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर धर दबोचा।इस तरह आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles