युवती को शादी का झांसा देकर उनके साथ दैहिक शोषण करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

समाज की युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखसागर टेंगवार सीपत का रहने वाला है, जो कि वर्ष 2020 से लेकर 2022 तक युवती को लेकर चांटीडीह में निवास कर रहा था। पीड़िता ने जब विवाह के लिए कहा, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया, जिससे युवती को समझ आया कि उसके साथ छल हुआ है और उसने सरकंडा थाना जाकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सुखसागर टेंगवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles