यूनिटी हॉस्पिटल ने किया कमाल – थायराइड और जबड़े का कैंसर सफलतापूर्वक किया इलाज, दो गंभीर मरीजों को मिली नई जिंदगी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की हुई सराहना

आज के दौर में बदलती जीवन शैली और जागरूकता की कमी के कारण गंभीर बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। अक्सर मरीज लक्षणों को अनदेखा कर देर से डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। इसके बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेहनत और उन्नत चिकित्सा तकनीक कई मरीजों को नई जिंदगी दे रही है। इसी कड़ी में यूनिटी हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी चिकित्सा क्षमता साबित की है।

यूनिटी हॉस्पिटल में दो गंभीर मरीजों का सफल इलाज किया गया है। जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले से आई एक महिला मरीज के गले में थायराइड के कारण गांठ बन गई थी। समस्या बढ़ने पर परिजन उसे यूनिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सटीक जांच के बाद सफल ऑपरेशन किया और महिला को पूरी तरह स्वस्थ कर घर भेजा गया।

घबराहट, सांस लेने में समस्या और निगलने में कठिनाई जैसी परेशानियों से जूझ रही यह मरीज अब सामान्य जीवन जी रही है।इसी प्रकार जबड़े के कैंसर से पिछले दो वर्षों से पीड़ित एक अन्य मरीज ने भी यूनिटी हॉस्पिटल में उपचार कराया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी कुशलता और आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीज का सफल इलाज कर उसे नई जिंदगी दी है। दोनों मामलों में अस्पताल की टीम की मेहनत और समर्पण की सराहना की जा रही है। बेहतर चिकित्सा सेवाओं के कारण यूनिटी हॉस्पिटल शहर में मरीजों की पहली पसंद बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles