Homeहमर बिलासपुरयूपीएस योजना को लेकर शुक्रवार को बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

यूपीएस योजना को लेकर शुक्रवार को बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस ने आयोजित की आवश्यक बैठक, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

कुछ दिनों पहले केंद्रीय कैबिनेट ने शासकीय कर्मचारियों की मांग को देखते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू किया। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि इस योजना से कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलेगा लेकिन अब केंद्र सरकार के इस मसौदे को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। लिहाजा शुक्रवार को बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस की आवश्यक बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में नई यूपीएस योजना को लेकर कमेटी के सदस्यों ने आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर मांग की जा रही थी, मजदूर कांग्रेस इस पर कायम है और इस योजना को मान्य करेगा या नहीं। स्कीम में जिस तरह से सरकार नियम ला रही है वह कर्मचारी हित में नहीं है और इसका विरोध आने वाले समय में किया जाएगा। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया और आने वाले समय में इस पर मजदूर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments