Homeहमर बिलासपुररंगों का त्योहार होली के लिए सज चुकी है बिलासपुर गोल बाजार,...

रंगों का त्योहार होली के लिए सज चुकी है बिलासपुर गोल बाजार, सदर बाजार सहित पूरा शहर।

बाजारों में रंगों के संग मिठाईयां, पकवान, गुलाल पिचकारी का संगम लोगों में होली त्योहार को लेकर और उत्साहित कर रहा है जिसे देखकर लगता हो मानों पूरे साल होली का त्योहार आयोजित होती रहे। छोटे फुटकर समान विक्रेता, बड़े व्यापारी, गांव दुलार से आए खानाबदोशी लोग, दूसरे राज्यों से हजारों किलोमीटर दूर से आए नगाड़े व्यापारी के चेहरे में खुशी देखकर होली का त्योहार और अधिक खुशहाली के साथ मानने का अपना एक अलग आनंद है।

रंग बाजार होली से एक दिन पहले बाजार में खूब गहमागहमी और रौनक नजर आई। बिलासपुर गोल बाजार, सदर बाजार से लेकर हर तरफ रंगों की दुकानें सजी रही। साथ ही होली से संबंधित अन्य सामानों की भी जमकर खरीदी बिक्री होती रही। जिससे लोग बड़े धूमधाम से इस वर्ष भी होली बड़े उत्साह के साथ मनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments