रंगोली संध्या: 400 बच्चों ने 3000 दीपों से दिया नशामुक्ति का संदेश

पुलिस के चेतना मुहिम के तहत रिवर व्यू में रविवार को 20 स्कूलों के 400 बच्चो ने मिलकर 3000 दीप प्रज्वलित किया। दीप के माध्यम से बच्चों ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति एडिएन वाजपेई, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह शामिल हुए अतिथियों ने स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोली का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही नशे के खिलाफ पुलिस की चलाई जा रही मुहिम की सराहना की। अतिथियों द्वारा यह बताया गया कि नशे और बढ़ते अपराध को रोकने की लड़ाई में पुलिस के साथ सामाजिक संगठन एवं विभिन्न समाज भी जुड़ रहे हैं ।

छोटे से लेकर बड़े हर वर्ग के लोग शहर को अपराध मुक्त करने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस दौरान सभी स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके द्वारा बनाई गई रंगोली के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने शहर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह का चित्र रंगोली में उकेरा। बच्चों की यह रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली को कलेक्टर एसपी और अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति के साथ सभी ने सराहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles