रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध धान परिवहन पकड़ा 150 कट्टी धान जब्त, माजदा वाहन सीज

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने माजदा वाहन में ले जाए जा रहे 150 कट्टी धान को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की। जब्त धान के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर इसे चोरी की मशरूका होने की आशंका जताई गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को सूचना मिली थी कि माजदा का चालक ग्राम खरगहनी थाना कोटा से अवैध रूप से धान खरीदकर ग्राम तेंदुभाठा थाना रतनपुर की ओर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में थाना प्रभारी रतनपुर की टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। चालक रामेश्वर ध्रुव निवासी नेवरा द्वारा धान से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत वाहन और 150 बोरी धान जब्त कर तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को सूचना दी, जिनके द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles