रतनपुर पुलिस की बड़ी सफलता झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ,45 हजार नगद और बाइक जप्त…

बिलासपुर :- थाना रतनपुर पुलिस ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरी की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसायकल, ₹45 हजार नगद, दो मोबाइल फोन और कपड़े-गमछा जप्त किया गया है।6 सितंबर को ग्राम भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार SBI बैंक लखराम से ₹50 हजार निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने डिक्की से नगदी झपटकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की।मुखबिरी से मिली सूचना के आधार पर 11 सितंबर को आरोपी राकेश कश्यप निवासी सेलर बैगापारा, सीपत को गिरफ्तार किया गया। उसके साथी नाबालिग का भी नाम सामने आया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत व साइबर टीम बिलासपुर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles