रतनपुर पुलिस ने करीब 2 किलो गांजा के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर मेला ग्राउंड के पास एक महिला गाँजा बेच रही है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जयरामनगर निवासी मानकी केवट उर्फ विनीता जोशी को पकड़ा जिसके पास से 1.958 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब ₹30,000 बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी स्कूटी भी जप्त कर ली है।


