रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहतराई में एक व्यक्ति घर में गांजा रखकर बेच रहा है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारा तो शिवकुमार साहू के घर से 2 किलो 200 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने 22 हजार रुपये के गांजे को जप्त कर शिवकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।




