रतनपुर में डायरिया के बढ़ते प्रकोप से सामुदायिक केंद्रों के बिस्तर हुए फूल, डॉक्टरों की बढ़ी चिंता।

रतनपुर में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। मामले थमने की बजाय रोज नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसके चलते रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी बिस्तर पर डायरिया के मरीजों का कब्जा हो चुका है।

रतनपुर में पखवाड़े भर से डायरिया का प्रकोप है चिकित्सक इस बात को लेकर चिंतित है कि नए मरीजों को कैसे भर्ती कर उनका इलाज करें। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि आज गिरजाबंद नवागांव से 20 मरीज और लोकल रतनपुर से 8 मरीज आए है, जिनका इलाज किया जा रहा है। अब तक कुल 350 से ज्यादा मरीज आ चुके है। वर्तमान में 40 मरीज हॉस्पिटल में एडमिड है।

डायरिया पूरे क्षेत्र में फैल चुका है। अगर डायरिया फैलने के असली कारण दूषित पानी का निराकरण तत्काल हो जाता तो आज डायरिया इतना भयानक रूप नहीं लेता।रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि रतनपुर के वार्डों में पानी सैंपल के लिए सिम्स भेजा गया था, जहां से सभी पानी को दूषित पाया गया है, जिसे पीने योग्य नहीं बताया गया है। इधर नगर पालिका द्वारा पानी के पाइपलाइन में सुधार कार्य को छोड़ वार्डों में पानी सप्लाई को ही बंद किया जा रहा है।

चार और पांच नंबर वार्ड के कुछ मोहल्ले में भी दूषित पानी सप्लाई के कारण पानी सप्लाई को बंद किया गया है। तीन नंबर वार्ड के पानी को तो सीईओ ने तत्काल रोक लगा दी थी। नगर पालिका द्वारा वार्डों में पानी टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है, लेकिन यह बहु सभी वार्डो तक नहीं पहुंच पा रहा है। नगर वासी पानी के लिए परेशान है। नगर वासी इसका जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष को बता रहे हैं। वार्ड 5 की महिलाएं अपने वार्ड की दूषित पानी को बोतल भर कर नगर पालिका पहुंचे थे। इसके बाद तहसीलदार, सीएमओ अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 5 रानीपारा पहुंचे वहां भी कुछ मोहल्ले में पानी सप्लाई को बंद किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles