रतनपुर में तेज रफ्तार का कहर, फॉरेस्ट कर्मी की मौत डिवाइडर से टकराई बाइक, साथी गंभीर—हेलमेट नहीं पहनने से गई जान

रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रैनपुर (खुटाघाट) के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।इस हादसे में फॉरेस्ट विभाग में पदस्थ 38 वर्षीय अमरनाथ पटेल, निवासी हरदी बाजार जिला कोरबा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शासकीय कार्य से बिलासपुर गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और यही उनकी मौत की मुख्य वजह बनी। यदि हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles