रतनपुर में 11 केवी लाइन की चपेट में आए तीन लोग,हालत गंभीर फसल कटाई के दौरान हुआ हादसा, सिम्स में भर्ती

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम गरवठ में खेत में फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर मशीन के चालक समेत तीन लोग हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गए। 11 केवी की लाइन से झुलसने के बाद तीनों की हालत गंभीर हो गई। हादसे के बाद घायलों को पहले रतनपुर अस्पताल लाया गया और फिर उनकी हालत गंभीर होने पर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना उस समय हुई जब पंजाब से आया हार्वेस्टर चालक निर्मल सिंह खेत में मशीन में डीजल डालने के लिए ऊपर चढ़ा हुआ था। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन की चपेट में आते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं झुलस गया।इस दौरान वहीं मौजूद उसका साथी सुखदेव सिंह और गांव का एक युवक प्रदीप भी बिजली के संपर्क में आ गए। तीनों को तेज झटका लगा और वे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खेत से बाहर निकाला।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।सिम्स के सीएमओ डॉ. सुनील पेंड्रो ने बताया कि तीनों का इलाज जारी है। फिलहाल स्थिति स्थिर है, लेकिन मरीजों को निगरानी में रखा गया है। हादसा हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हुआ, जिससे गहरे झुलसाव के निशान मिले हैं।परिजनों का कहना है कि खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुज़र रही थी, लेकिन किसी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी। ऐसे हादसे को लेकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं किसान एवं ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइनों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles