रतनपुर शांति बैठक: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

शांति समिति बैठक रतनपुर: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसी कड़ी में रतनपुर में भी आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अलग-अलग समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अगले कुछ दिनों में होली, ईद, नवरात्र जैसे पर्व मनाये जाने है। यह सभी परब आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मने इसके लिए आयोजित बैठक में थाना प्रभारी अजय कुमार, निरीक्षक देवेश सिंह राठौड़, तहसीलदार आकाश गुप्ता की नेतृत्व में यह बैठक आयोजित हुई।

बताया गया कि त्योहार के दौरान लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सभी क्षेत्रों में गश्त करेगी और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। वही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे। पुलिस ने सभी से होली के अवसर पर हुड़दंग नहीं करने और नियम का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं किए जाने पर सख्त कार्रवाई की भी बात कही गई है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोटवार के माध्यम से निगाह रखी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles