रविवार को अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल नवयुवक समिति बिलासपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बिलासपुर के इमली पारा में स्थित अग्रोहा भवन मे शिविर लगाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा हृदय से संबंधित समस्याओं, खून जांच एवं शरीर से संबंधित विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच निशुल्क की गई।

अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से इसी प्रकार अग्रवाल समिति द्वारा अनुभवी डॉक्टर के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मरीज आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करते है। जिसमें कुछ जांच के रिपोर्ट तुरंत ही मरीज को दे दिए जाते हैं और कुछ गंभीर जांच के रिपोर्ट आने पर उन्हें बुला कर दिया जाता है। साथ ही बताया गया कि हर दो-तीन महीने के अंतराल में अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा इसी तरह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित होकर इसका लाभ उठाते हैं।




