रविवार को आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोशियेशन के द्वारा बिलासपुर में जोनल संरक्षा संगोष्ठी एवं द्विवार्षिक सम्मेलन किया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टरों ने अपनी समस्या को मीडिया के समक्ष रखा। जिसमें उन्होंने 8 घंटे के ड्यूटी के दौरान उनको जो- जो समस्याएं आती है उनसे अवगत करवाया। इस संगोष्ठी में बिलासपुर डिविजन, रायपुर डिविजन एवं नागपुर से बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर उपस्थित हुए।

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोशियेशन के सेकेट्री जरनल ने कहा कि 8 घंटे के ड्यूटी के दौरान लगभग 70 से 80 रेल गाड़िया गुज़रती है। जिस कारण उनको आराम नहीं मिल पाता है, ऐसे में रेल हादसे होने के काफी चांस बढ़ जाती है। इसलिए हमारी मांग है कि एक स्टेशन में कम से कम दो स्टेशन मास्टर होने चाहिए। और स्टेशन मास्टर की सेफ्टी का ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही कम उम्र में अधिक काम के दबाव से स्टेशन मास्टर्स को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अपनी मांग रखते हुए उन्होंने कई और जानकारिया दी।






