रविवार को विश्वकर्मा कल्याण समिति मसानगंज इमलीपारा में महत्वपूर्ण बैठक, विश्वकर्मा पूजा हेतु व्यक्तिगत और संगठन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

विश्वकर्मा कल्याण समिति मसानगंज इमलीपाड़ा में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में रखी गई। बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा हेतु चर्चा एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी देने लेने के संबंध में तैयारी पर निर्णय लेते हुए निमंत्रण, पूजा हेतु सहयोग राशी संयोजन हेतु गठित टीमों को जिम्मेदारी प्रदान किया गया।

साथ ही समस्त पूजा संबंधित कार्य पर चर्चा कर निर्णय लिया और प्रसाद तैयारी हेतु फाइनल आइटम की व्यवस्था की गई। बच्चों के कार्यक्रम एवं महिलाओं के कार्यक्रम का निर्धारण हेतु चर्चा कर अंतिम रूप देने एवं भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शोभा यात्रा कार्यक्रम की प्लानिंग करने को लेकर आज बैठक की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी-अपनी राय साझा की। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles